logo

AVETA आईवीएफ ने मनाई 10वीं वर्षगांठ : 10 साल का सफर, 10 हजार से ज्यादा सफल केस 

aveta.jpg

रांची
अवेटा आईवीएफ ने अपनी स्थापना के 10 गौरवपूर्ण वर्ष पूरे होने के अवसर पर 18 अगस्त 2026 को अपनी 10वीं वर्षगांठ मनाई। यह समारोह एक दशक की उम्मीद, विश्वास, समर्पण और उन परिवारों की खुशियों को समर्पित रहा, जिन्होंने माता-पिता बनने की अपनी यात्रा में अवेटा आईवीएफ पर भरोसा किया। समारोह का आयोजन अवेटा आईवीएफ, रांची में सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टरों, चिकित्सा विशेषज्ञों, स्टाफ सदस्यों, सहयोगियों, मरीजों और उनके परिवारों ने हिस्सा लिया। समारोह की सबसे खास बात रही कि अवेटा आईवीएफ से उपचार प्राप्त कर चुके कई मरीज अपने बच्चों के साथ इस विशेष अवसर में शामिल हुए। इन बच्चों की मौजूदगी ने समारोह को भावनात्मक और यादगार बना दिया। कभी उपचार और उम्मीद के साथ अवेटा आईवीएफ से जुड़े ये परिवार आज अपने बच्चों के साथ इस खास अवसर का हिस्सा बने। 

 10 वर्षों में 10,000+ सफल केस 

पिछले 10 वर्षों में अवेटा आईवीएफ ने 10,000 से अधिक सफल केस पूरे किए हैं। यह उपलब्धि संस्था की चिकित्सा विशेषज्ञता, आधुनिक तकनीक और मरीजों के विश्वास का परिणाम है। अवेटा आईवीएफ की पहचान World-Class Facilities, Dedicated Expert Team, High Success Rate और Cost-Effective Treatment के लिए बनी है। आधुनिक फर्टिलिटी तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञों की टीम और मरीज-केंद्रित उपचार के माध्यम से संस्था बेहतर फर्टिलिटी केयर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। संस्था का उद्देश्य अत्याधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण एवं लागत-प्रभावी फर्टिलिटी उपचार को अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाना है। इस अवसर पर अवेटा आईवीएफ से जुड़े डॉक्टरों, कर्मचारियों और अन्य योगदानकर्ताओं को उनके समर्पण एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था की 10 वर्षों की यात्रा और मरीजों से जुड़ी सफलता की कहानियों को भी साझा किया गया।

 अवेटा आईवीएफ के विशेषज्ञों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा 
डॉ. रूपाश्री ने अवेटा आईवीएफ के सफर को याद करते हुए मरीजों और उनके माध्यम से जन्मे बच्चों को देखकर भावुकता और खुशी व्यक्त की। अवेटा आईवीएफ के निदेशक डॉ. ऋषि रंजन ने 24×7 ओपीडी, रविवार को भी उपलब्ध चिकित्सा सुविधा और उपचार में नैतिकता व पारदर्शिता पर जोर दिया। डॉ . शेषा सिन्हा ने patient-first approach पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर निर्णय में मरीज के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। वहीं, अंकुर अस्पताल के डॉ. दीपक ने कहा कि आईवीएफ की यात्रा बच्चे के जन्म पर समाप्त नहीं होती, बल्कि एक स्वस्थ बच्चे के जन्म और उसके आगे के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

 बिहार और झारखंड में लगातार विस्तार 

पिछले 10 वर्षों में अवेटा आईवीएफ ने बिहार और झारखंड के विभिन्न शहरों में अपनी सेवाओं का विस्तार किया है। वर्तमान में अवेटा आईवीएफ के सेंटर रांची, पटना, गया, समस्तीपुर और हाजीपुर में मरीजों को फर्टिलिटी एवं रिप्रोडक्टिव हेल्थकेयर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। अपनी विस्तार यात्रा को आगे बढ़ाते हुए अवेटा आईवीएफ जल्द ही हजारीबाग और देवघर में भी अपने नए सेंटर शुरू करने जा रहा है। इन नए सेंटरों के माध्यम से अधिक से अधिक परिवारों तक आधुनिक फर्टिलिटी उपचार, विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं और विश्वस्तरीय सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। 

अवेटा आईवीएफ के बारे में
अवेटा आईवीएफ फर्टिलिटी एवं रिप्रोडक्टिव हेल्थकेयर के क्षेत्र में कार्यरत संस्थान है। 10 वर्षों में 10,000+ सफल केस, World-Class Facilities, Dedicated Expert Team, High Success Rate और Cost-Effective Treatment के साथ अवेटा आईवीएफ लगातार फर्टिलिटी केयर के क्षेत्र में अपनी सेवाओं का विस्तार कर रहा है।

इंटरैक्टिव सेशन का आयोजन 

संक्षेप में, कार्यक्रम की शुरुआत प्रेस कॉन्फ्रेंस से हुई, जिसके बाद इंटरैक्टिव सेशन और लंच का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. अर्चना, डॉ. राव और डॉ. राजेश जैसे प्रतिष्ठित चिकित्सकों के साथ सी.पी. सिंह , (मेयर) रोशनी खलखो, समाजसेवी श्री रमेश सिंह जी, वरुण साहू, जिला अध्यक्ष, भाजपा, रांची और रामटहल चौधरी, पूर्व सांसद, रांची ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इसके बाद परिवारों के लिए सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ माता-पिता और बच्चों के लिए कई इंटरैक्टिव एक्टिविटीज़ और गेम्स आयोजित किए गए।

वर्तमान सेंटर
रांची | पटना | गया | समस्तीपुर | हाजीपुर
Coming Soon
हजारीबाग | देवघर
कार्यक्रम: अवेटा आईवीएफ 10वीं वर्षगांठ समारोह
दिनांक: 18 अगस्त 2026
स्थान: अवेटा आईवीएफ, रांची

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo

Tags - AVETA IVF IVF Treatment Fertility Care Ranchi Healthcare Infertility Treatment