logo

शर्मनाक : रांची की छात्रा के साथ उत्तराखंड में दुष्कर्म का प्रयास, हॉस्टल का कुक ही है आरोपी 

bhagi_hui_ladki2.jpg

रांचीः
रांची की एक छात्रा के साथ उत्तराखंड में एक 55 वर्षिय शख्स ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जानकारी के मुताबिक पीड़िता देहरादून में क्लेमन टाउन थाना क्षेत्र में रहकर न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही है। दुष्कर्म करने का आरोप छात्रावास के कुक पर ही लगा है। जब छात्रा ने शोर मचाया तो लोग जुट गए और सब ने मिलकर आरोपी की जमकर पिटाई की। बहरहाल पुलिस ने कुक को गिरफ्तार कर लिया। 


सबका विश्वासी बन गया था कुक
जानकारी के मुताबिक रांची की रहने वाली 25 साल की छात्रा उत्तराखंड के क्लेमन क्षेत्र में  पिछले छह साल से रह रही है। हॉस्टल में 55 वर्षीय उत्तमी लाल उर्फ उदय लाल कुक का काम करता है। हॉस्टल की लड़कियों को खाना खिलाने और अन्य काम कर देने के कारण उत्तमी लाल सबका विश्वासी बन गया था। उसने इसी का फायदा उठाया और रांची की छात्रा के साथ जबरदस्ती की। 

 


हत्या की धमकी देने लगा 
जानकारी के मुताबिक उत्तमी लाल शनिवार को हॉस्टल में घुसा और छात्रा को खींचकर एक कमरे में ले गया। वहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।  जब खुद को बचाने के लिए छात्रा ने शोर  मचाया तो उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। कुक ने छात्रा को हत्या की धमकी भी दी।