logo

 डीएसपी और दरोगा को गोली मारने वाले अपराधियों को ATS की टीम ने दबोचा

ATS21.jpg

द फॉलोअप डेस्क
ATS डीएसपी नीरज कुमार और दरोगा सोनू कुमार को गोली मारने वाले अपराधियों को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार इस मामले पर कार्रवाई करते हुए एटीएस की टीम ने मंगलवार शाम बॉबी खान समेत 2 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। बता दें कि  गैंगस्टर अमन साहू गैंग के अपराधियों ने सोमवार रात 9 बजे एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड (ATS) और रामगढ़ पुलिस पर ताबडतोड़ फायरिंग की। इस फायरिंग में एटीएस डीएसपी और रामगढ़ के दरोगा को गोली लगी थी।  

बॉबी खान को पकड़ने गई थी टीम
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार एटीएस की टीम ने सोमवार की दोपहर अमन साहु गैंग के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। इसमें गैंग के बॉबी खान के बारे में उन्हें जानकारी मिली। इसके बाद एटीएस व रामगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम बॉबी खान को गिरफ्तार करने निकली। टीम रात करीब 9:00 बजे सरना उच्च विद्यालय के समीप पुलिस पहुंची। उसी वक्त बॉबी खान एक अन्य युवक के साथ बाइक से जाता दिखा। टीम ने जैसे ही बॉबी खान को पकड़ने की कोशिश की, बाइक के पीछे बैठे अपराधी ने ताबड़-तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान डीएसपी और दारोगा को गोली लगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N