logo

देवघर : एटीएस जवान ने सर्विस गन से खुद को मारी गोली, 24 घंटे में दो पुलिसकर्मियों ने की आत्महत्या 

uiui1.jpg

देवघर: 

श्रावणी मेले के दौरान ड्यूटी में आए एटीएस के जवान रंजीत पासवान ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि रंजीत पासवान ने अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मारी है। रंजीत पासवान गढ़वा के रहने वाले थे। पिछले एक महीने से देवघर श्रावणी मेले में ड्यूटी पर तैनात थे। जवानों को मेले के दौरान आर मित्रा स्कूल में ठहराया गया था। यही पर रंजीत पासवान ने खुद को गोली मार ली है, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


मामला साफ नहीं है
सूचना होने पर एसपी सुभाष चंद्र जाट पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या लग रहा है हालांकि जांच के बाद ही मामला साफ होगा। सबका कहना है कि यह स्पष्ट नहीं है कि रंजीत ने आत्मत्या क्यों की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 


दूसरी घटना 
बता दें कि शनिवार को ही लोहरदगा में आशुतोष कुमार नाम के पुलिस जवान ने अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मार ली थी।  वह मूल रूप से बिहार के आरा जिले के रहने वाले थे। लोहरदगा के किराए के मकान में अकेले रहते थे। उस केस में भी आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।