logo

कार्यकाल खत्म होने पर अपने आवसीय कार्यालय से जनता की सेवा के लिए हमेशा रहूंगा तत्पर- डिप्टी मेयर

sanjeev3.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रांची नगर निगम में 25 अप्रैल मंगलवार को डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने प्रेसवार्ता की। जिसमें उन्होंने डिप्डी मेयर के पद पर रहते हुए अबतक के कार्यकाल में किए गए कार्यों को मीडिया से साझा किया। इसके साथ ही जो कार्य नहीं हुए उसकी भी विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि रांची नगर निगम, रांची में उप-महापौर के पद पर मेरा कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वहीं, राज्य सरकार इस पर समय से चुनाव नहीं करा पा रही है। जिस वजह से जनता की परेशानी बढ़ी है। लेकिन, मैं रांची की जनता को भरोसा दिलाता हूं कि 28 अप्रैल के बाद उनकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि मेरे कोकर स्थित आवासीय कार्यालय में सोमवार से शनिवार तक सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मैं और मेरी टीम जनता की समस्या के निवारण के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि जितना संभव हो सके उतना आपके समस्या का निष्पादन कर सकूं। डिप्टी मेयर ने कहा कि मेरे द्वारा पिछली 15 वर्षों से नगर निगम के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों के साथ-साथ राज्य सरकार के सहयोग से कई ऐसे कार्य हुए हैं, जो मिल का पत्थर साबित हुए है। चाहें वह काम ऑनलाईन हॉल्डिंग टैक्स की वसूली का हो। वहीं, उन्होंने बताया कि पिछले 15 वर्षो से जनाता की सेवा कर रहा हूं। उनके विश्वास और आर्शीवाद से पहले पार्षद और बाद में उप महापौर बना। इसके लिए उन्होंने रांची की जनता को धन्यवाद दिया।

रांची शहर तालाबों का है शहर- डिप्टी मेयर

डिप्टी मेयर ने मीडिया को बताया कि रांची शहर में एक लीटर शुद्ध जल 50 पैसे में एवं 20 लीटर शुद्ध जल 70 प्रति लीटर देने की शुरुवात 2013 में वर्ल्ड बैंक के सहयोग से मेरे द्वारा की गयी थी। जिसके कारण वर्ष 2014 जनवरी माह में मुझे भारत का प्रतिनिधि बनाकर कर राज्य सरकार के द्वारा श्रीलंका की सफल कार्यक्रम में Presentation के लिए भेजा गया था। इस कार्यक्रम में विश्व के 12 देशों की प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रांची शहर तालाबों का शहर है, लेकिन, इसको व्यवस्थित सुदृढिकरण एवं अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए वर्ष 2013 में 13वें वित्त आयोग के माध्यम से अरगोड़ा तालाब से शुरूवात किया। उसी श्रृंखला में आज शहर के कई ऐसे तालाब है। उन्होंने बताया कि बड़ा तालाब, बनस तालाब, दिव्यान तालाब, तेतारटोली तालाब, करमटोली तालाब, टुमसा तालाब ऐसे करीब 18 तालाब आज रांची में सुंदर व्यवस्थित और सुदृढीकरण हो गया है। शमशान घाटो का भी सुंदरीकरण का कार्य मेरे नेतृत्व में स्वर्ण रेखा घाट नामकुम से शुरूवात की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वस्थ रखना, जोड़कर रखना और प्रतिमा को उभारना मेरा हमेशा से लक्ष्य रहा। इसी निमित में रांची नगर निगम के माध्यम से 55 वार्डो के बीच फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कर एक ऐतिहासिक प्रतियोगिता का समापन वर्ष 2013, दिसंबर माह में किया गया।

हमारा प्रयास है रांची शहर रहे स्वच्छ  

डिप्टी मेयर ने कहा कि प्रभारी महापौर के रूप में मेरे द्वारा वर्ष 2013 में रांची शहर में निवास करने वाली सभी नागरिकों को पानी कनेक्शन के लिए हॉल्डिंग टैकस रसीद की बाध्यता को समाप्त कर वाटर कनेक्शन को आसान तरीके से आईडी प्रूफ से देने की शुरुवात की। जिसके बाद 7 हजार पानी का वैध कनेक्शन से बढ़कर 70 हजार वैध कनेक्शन लिया जा चुका है। वहीं, उन्होंने बताया कि शहर वासियों के लिए 300 बसों का संचालन आगामी 6 माह में किया जाए। इसकी योजना बना कर राज्य सरकार को भेजा गया है। जल्द ही इसे धरातल पर लाया जाएगा इसके लिए हम सभी प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने कहा कि साफ-सफाई नगर निगम की प्रमुख विषय है। इसके लिए टेक्निकल जॉन और मोठेराईजेशन शुरू करते हुए इसका निरंतर प्रयास किया जा रहा है। प्रत्येक वार्ड में रोड सफाई मशीन, बड़ी-बड़ी गाडियों को रखा गया है। जिससे बिना नालीयों को नुकसान पहुंचाए साफ-सफाई किया जा सकें। पेड़ों की टहनियों को छटनी हो सकें। वैसी गाडियां निगम में उपलब्ध है जो शहर को प्रदूषित होने से बचा सके। इसके लिए बड़ी-बड़ी गाडियां चलाई गयी है। हमारा प्रयास यही हैं कि रांची शहर स्वच्छ बना रहें।

आम जनता को एक आदर्श भवन देने का किया गया कार्य

डिप्टी मेयर ने कहा कि रांची शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए निगम परिषद के द्वारा लगातार प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 100 शहरों के चयन में रांची शहर का चुना जाना बढ़ी शौभाग्य की बात है। शहर में कैसे और बेहतर व्यवस्था बनाया जाए। इसके लिए तत्कालीन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में निगम भवन, राजेंद्र भवन, वेंडर मार्केट और कई ऐसे सरकारी भवनों का निर्माण कराया गया। आम जनता को एक आदर्श भवन देने का कार्य हमलोगों ने नगर परिषद के सहयोग से किया। इसके अलावा अवस्थित वेंडर्स को व्यवस्थित करते हुए अटल वेंडर मार्केट मधुकम सब्जी मार्केट, नागाबाबा खटाल डिस्टलरी मछली मार्केट में बसाया गया। डिप्टी मेयर ने कहा कि रांची शहर के विकास और सुंदरता को लेकर कई योजना मेरे द्वारा शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि निगम के माध्यम से नाली, सड़क का निर्माण कराया गया। डिस्ट्रलरी समाधी स्थल डिस्ट्रलरी विवेकानंद पार्क, सब्जी मार्केट भी शामिल है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 से लगातार मेहनत करने के कराण लगभग 75 प्रतिशत कार्य हो गया है। वहीं बचे कार्यों को भी पूरा करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

बहुत सारे काम प्रयास करने के बवाजूद नहीं हुए

माडिया को डिप्टी मेयर ने बताया कि बहुत सारे कार्य मेरे द्वारा प्रयास किए जाने के बावजूद रांची नगर निगम के सहयोग से नहीं कर पाया हूं। जिसमें सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट, शहर के अन्य वेंडरों के लिए मार्केट उपलब्ध कराना, रांची शहर में रह रहें भूमिहीनों के लिए पक्का मकान उपलब्ध कराना, शहर के अंतर्गत अधिक से अधिक मकानों को रेगुलाईज करना, हॉस्टल, बैंक्वेट हॉल के रजिस्ट्रेशन को आसान करना, निगम में संसाधन की भरमार नहीं होने से कार्यों का निष्पादन जनता के हित कम कराना, प्रत्येक जॉन में कार्यों का क्रियाशिल नहीं कराना, शहर के 55 वार्डो में सड़क एवं नालियों का पूरी तरह से निर्माण, सिवरेज ड्रेनेज योजना के तहत सफल शुरुवात आदि शामिल है। वहीं, उन्होंने शहर वासियों से कहा कि आने वाले समय में मैं और ऊर्जावान तरीके से कार्य करता रहूंगा और आपकी सेवा में हमेशा खड़ा रहुंगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT