logo

Assembly Election : धोनी करेंगे चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक, ECI ने दिया निमंत्रण

MSD1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड में तैयारियां चल रही हैं। चुनाव 2 चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को होगा, जिसके परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस विधानसभा चुनाव अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ब्रांड स्वीप एक्टिविटी में मतदाताओं को जागरूक करेंगे। इस तरह चुनाव के दौरान धोनी वोटर अवेयरनेस को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे। इस बात की जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने दी। दरअसल, ECI ने महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड में स्वीप एक्टिविटी में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। इस पर धोनी ने उन्हें अपनी तस्वीर इस्तेमाल करने की सहमति दे दी है।


 

Tags - Assembly Election MS Dhoni ECI Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News