logo

बोकारो में 5,000 रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए ASI मो. याकूब अंसारी

a2920.jpg

बोकारो:

एसीबी ने बालीडीह थाना में पदस्थापित एएसआई मो. याकूब अंसारी को 5000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने रांची एसीबी मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित ने बोकारो जिला के बालीडीह स्थित मखदुमपुर इलाके में  13 डिसमिल जमीन की लूट और धमकी दिए जाने को लेकर बालीडीह थाना में थाना प्रभारी नवीन  कुमार सिंह को लिखित आवेदन दिया था। उन्होंने एसडीपीओ चास, बोकारो एसपी और डीसी से भी न्याय की गुहार लगाई थी। 

]

ASI मो. याकूब अंसारी ने मांगी थी घूस
इस मामले की जांच बालीडीह में पदस्थापित एएसआई मो. याकूब अंसारी को सौंपी गई थी। आरोप है कि जांच अधिकारी मो. याकूब अंसारी ने शिकायतकर्ता से खर्चा-पानी के लिए 5000 रुपया रिश्वत मांगा था। पीड़ित रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने एसीबी में शिकायत कर दी। आज एसीबी की टीम ने बोकारो जिला स्थित नया मोड़ के सामने अजय कुमार के फल दुकान के सामने से मो. याकूब अंसारी को घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा। 

अधिकारियों ने जाल बिछाकर दबोच लिया
एसीबी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत का अधिकारियों ने पहले सत्यापन किया। रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने के बाद जाल बिछाया गया। तय वक्त और तिथि पर जब पीड़ित ने एएसआई मो. याकूब अंसारी को रिश्वत दी तो वहां मौजूद अधिकारियों ने उसे तुरंत दबोच लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस पदाधिकारी को धनबाद स्थित एसीबी कार्यालय लाया गया, जहां विस्तृत पूछताछ होगी। 

Tags - JharkhandACBMD Yaqub AnsariBalidihBribe