logo

कारखाने के लिए पीएम का किन शब्दों में धन्यवाद करूं समझ नहीं आ रहा, आशा की किरण जगाई है उन्होंनेः अर्जुन मुंडा

ोीरहल.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
आज पीएम मोदी धनबाद के सिंदरी में हर्ल कारखाने का उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जून मुंडा का संबोधन हुआ। उन्होंने कहा कि इस कारखाना के लिए पीएम का किन शब्दों से आभार व्यक्त करें समझ नहीं आ रहा है। हमारे पास शब्द नहीं है। 25 मई 2018 को खाद्य कारखाना पीएम के हाथों शिलान्यास होने के बाद आज वह कारखाना पीएम के द्वारा उद्धाटन हो रहा है। लोग ना उम्मीद हो गये थे। उसमें नये क्षितिज का निर्माण पीएम ने किया। पीएम के दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति के कारण यह कारखान बनकर तैयार हुआ। इस समय में पहले के अनुभव का उल्लेख करना चाहता हूं। यह कारखाना कई साल तक बंद रहा। उस समय निराशा हाथ लगी। आज हमें खुशी है कि जब पीएम मोदी ने कमान संभाली। तब से इस देश में सबका साथ सबका विकास हो रहा है। यह सिंदरी का कारखाना इसका उदाहरण है। यह समृद्धि भारत की कल्पना को साकार होते हुए हम देख रहे हैं। 


किसानों के लिए काम कर रहे हैं पीएम 

केन्द्रीप मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था, तो मैं इसे चालू करने के लिए केंद्र सरकार के पास अनुरोध करने गया था। लेकिन उसे समय की कांग्रेस की सरकार ने हमारी बात को नहीं सुना, हमने लगातार कहा कि इसे चालू किया जाए। इससे भारत का हित होगा, लेकिन इस बात को सुना ही नहीं गया। अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह देश सबका साथ, सबका विकास के साथ आगे बढ़ेगा और सब का प्रयास उसमें लगेगा। इसी स्थिति से भारत विकसित भारत बनेगा। उसका सीधा उदाहरण आपके सामने सिंदरी कारखाना दिखाई दे रहा है, यह खाद कारखाना केवल यूरिया का उत्पादन नहीं करेगा बल्कि विकास में एक नई राह बनाएगा। 2013-14 में कृषि क्षेत्र का बजट बढ़ा है। कृषि उत्पादन में इसी का परिणाम है कि 329 मिलियन टन का खाद्यान उत्पादन हो रहा है। हमें विदेशों में खाद्यान भेज रहे हैं। तेल के मामले में भी हम आगे बढ़ रहे हैं। हमारे किसान खुद पाम ऑयल उगा रहे हैं। किसानों के एमएसपी के मामले में पहले और आज के दिनों में भारी अंतर है। पीएम ने देश की शक्ति और ऊर्जा को बढ़ाने का काम किया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर किया गया है। 81 करोड़ लोगों तक मुफ्त राशन बांटा जा रहा है। 


सभी क्षेत्रों में आगे बढ़े हैं हम 
आज हम यदि कहें कि पिछले 10 सालों में अगर तुलना करें तो हम सभी क्षेत्रों में आगे बढ़े हैं। किसानों के लिए विभिन्न योजना लाई गई है। डीबीटी के माध्यम 21 हजार करोड़ वितरित किया गया। किसान की सुरक्ष के लिए, फसलों की सुरक्षा के लिए हम तत्पर हैं। 3 लाख करोड़ से अधिक की राथ डीबीटी के माध्यम से किसानों तक पहुंचाने का काम किया गया है। धरती, मिट्टी पर्यावरण का भी ध्यान रखा गया है। खेत कैसे उर्वरक हो इसके लिए भी पीएम ने काम किया है। किसानों के लिए पीएम लगातार काम कर रहे हैं।