द फॉलोअप, रांची
संत जेवियर्स कॉलेज रांची में चार वर्षीय रेगुलर व तीन वर्षीय वोकेशनल पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 16 जून से निर्धारित विषयवार सूची में आंशिक फेरबदल करते हुए पूरा शेड्यूल कॉलेज वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 13 जून तक है। प्रवेश परीक्षा के तैयारी करने हेतु विभिन्न तिथियों पर आयोजित होने वाले अलग-अलग पाठ्यक्रमों के सिलेबस काॅलेज वेबसाइट पर उपलब्ध है।

16 जून को सुबह 08:30 बजे से कॉमर्स (अकाउंट ऑनर्स), 11:30 से बीसीए और 02:30 से बीबीए, 17 जून को सुबह 08:30 से बीएससी इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, 11:30 बजे से अंग्रेजी और 02:30 बजे से जूलोजी, 18 जून को सुबह 08:30 बजे से बायो टेक्नोलॉजी, 11:30 बजे से रसायनशास्त्र और 02:30 बजे से भूगोल, 19 जून को सुबह 08: 30 से अर्थशास्त्र, 11: 30 से इतिहास और 02:30 बजे से राजनीति विज्ञान, 20 जून को सुबह 08:30 बजे से गणित, अंग्रेजी (लैंग्वेज एंड लिटरेचर), 11:30 बजे से भौतिकी विज्ञान और 02:30 बजे से बाॅटनी, 21 जून को वोकेशनल काॅमर्स के लिए सुबह 08:30 से बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, 11:30 बजे से फाइनेंस मार्केट ऑपरेशन, 02:30 बजे से एडवर्टाइजिंग व मार्केटिंग, इंटरनेशनल अकाउंट्स निर्धारित की गई हैं।

अभ्यर्थी आधिकारिक कॉलेज वेबसाइट: www.sxcran.ac.in से निर्धारित परीक्षा तिथि से एक दिन पूर्व एडमिट कार्ड अपना फॉर्म नंबर डालकर डाउनलोड कर सकते हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के आधार पर नए शैक्षणिक सत्र के लिए चरणबद्ध तरीके से नामांकन की पूरी प्रक्रिया जुलाई के पहले सप्ताह तक कर ली जाएगी। प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं जुलाई के तीसरे सप्ताह तो वहीं बाकी सेमेस्टर्स की कक्षाएं 22 जून से यथावत संचालित होंगी। अधिक जानकारी हेतु काॅलेज वेबसाइट: www.sxcran.ac.in और संपर्क सूत्र 9204548576, 7542920586, 8538970586 पर प्राप्त कर सकते हैं।
