logo

आजसू को एक और झटका, जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

ajsuuuuuuuuuuu.jpg

रांची

आजसू पार्टी को मंगलवार को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के रांची जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार साहू ने सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि वह लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे और इस दौरान उन्हें सहयोग मिलता रहा, जिसके लिए वह आभार व्यक्त करते हैं। साहू ने कहा कि कुछ व्यक्तिगत कारणों से उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वह आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पद के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र दे रहे हैं।


गौरतलब है कि दिलीप कुमार साहू बुण्डू प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख भी रह चुके हैं। उनका कहना है कि संगठन से जुड़कर उन्होंने हमेशा पार्टी की मजबूती के लिए काम किया, लेकिन अब व्यक्तिगत कारणों से पार्टी की जिम्मेदारियों से अलग हो रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में उनके इस फैसले को आजसू पार्टी के लिए एक और झटके के रूप में देखा जा रहा है।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest