logo

आजसू को एक और झटका, केंद्रीय महासचिव और मांडू प्रभारी विजय कुमार ने दिया इस्तीफा

ajsu0320321.jpg

रांची
झारखंड की क्षेत्रीय पार्टी आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन) को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव और मांडू विधानसभा के प्रभारी विजय कुमार साहू ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी है। 
अपने त्यागपत्र में विजय साहू ने सुदेश महतो को लिखे पत्र में कहा है कि वे जिन उद्देश्यों और आदर्शों को लेकर आजसू में शामिल हुए थे, अब वे पार्टी में स्पष्ट रूप से नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई अहम मुद्दों पर पार्टी का रुख असमंजस भरा रहता है, जिससे वे आहत हैं।


साहू ने यह भी कहा कि उन्होंने अब तक जो भी जिम्मेदारियाँ पार्टी की ओर से मिलीं, उन्हें पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया है। लेकिन मौजूदा हालात में उनके लिए पार्टी के साथ बने रहना संभव नहीं है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, विजय साहू पिछले कुछ महीनों से पार्टी की कार्यशैली और नेतृत्व से असंतुष्ट थे। उनके इस्तीफे को लेकर पार्टी के भीतर भी हलचल तेज हो गई है। 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest