logo

गम्हरिया में 10 हजार घूस लेते अंचल अमीन धराया, ACB ने किया गिरफ्तार

amin.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो ने जमशेदपुर के अंचल कार्यालय गम्हरिया में कार्यरत अमीन राज किशोर भक्त को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के उपरांत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

पहले 15 हजार मांगा

जानकारी के अनुसार अमीन राज किशोर भक्त को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो प्रमंडलीय कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत मनोज कुमार सिंह ने की थी। जिसमें उसने कहा कि उसने जमीन के सीमांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था। जिसके बाद भी उसे नक्शा नहीं मिल पाया। तब मनोज नेअंचल कार्यालय गम्हरिया जाकर अंचल अमीन राज किशोर भक्त से सम्पर्क किया। अमीन के द्वारा जमीन का नक्शा के लिए 15 हजार रुपए की मांग की गयी। मनोज रिश्वत देना नहीं चाहता था। उसके काफी अनुरोध करने पर  अमीन राज किशोर भक्त के द्वारा 10 हजार लेने को राजी हुए। फिर भी मनोज रिश्वत देना नहीं चाहते थे।उसने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, प्रमंडलीय थाना जमशेदपुर में की। शिकायत का सत्यापन करने पहुंची ACB की टीम ने शिकायत को सत्य पाकर अमीन को गिरफ्तार किया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N