logo

आनंद संयुक्त निदेशक जनसंपर्क बने, सीएम सचिवालय का भी प्रभार

anand1.jpg

द फॉलोअप, रांची
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने विभाग के कई अधिकारियों का तबादला किया है। अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक आनंद को संयुक्त निदेशक, जनसम्पर्क निदेशालय, राँची के पद पर पदस्थापित किया गया है, जबकि संजीव कुजूर को भी संयुक्त निदेशक, जनसम्पर्क निदेशालय, राँची के पद पर तैनात किया गया है। आनन्द, संयुक्त निदेशक, जनसम्पर्क निदेशालय, रांची को उप निदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क इकाई, मुख्यमंत्री सचिवालय, झारखण्ड, रांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा असीम कुमार को उनके वर्तमान कार्यों के अतिरिक्त, अगले आदेश तक प्रभारी उप निदेशक (क्षेत्र), प्रमंडलीय जनसम्पर्क कार्यालय, मेदिनीनगर, पलामू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

Tags - Jharkhand IPRD Anand Sanjeev Kujur Joint Director Transfer