रांची:
बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद (Amba Prasad) ने भुरकुंडा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि राज किशोर पांडे उर्फ राजू पांडे (Raju pandey) से मुलाकात की। उन्होंने भुरकुंडा मेन रोड स्थित अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की। वहां पहुंच कर उनका हाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इसके साथ ही अंबा प्रसाद ने चिकित्सकों से भी मुलाकात की एवं बेहतर इलाज एवं सही देखभाल के लिए कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए| बता दें कि पिछले दिनों रजरप्पा से लौटने के क्रम मंक सड़क दुर्घटना में विधायक प्रतिनिधि घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
