द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के धुर्वा स्थित सरकारी आवास को अब आईपीएस अधिकारी क्रांति कुमार गड़िदेसी के नाम आवंटित कर दिया गया है। अंबा प्रसाद विधायक बनने के बाद करीब सात वर्षों तक इस सरकारी आवास में रही थीं। हाल ही में प्रशासन ने एचईसी परिसर स्थित आवास संख्या F-44 को खाली कराकर सील कर दिया था, जिसके बाद अंबा प्रसाद ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पक्षपात का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि आसपास अन्य पूर्व विधायकों के भी सरकारी आवास हैं, लेकिन केवल उन्हें निशाना बनाया गया। आवास खाली कराए जाने के विरोध में वह समर्थकों के साथ धरने पर भी बैठी हैं। अब इसी आवास का नया आवंटी आईपीएस क्रांति कुमार गड़िदेसी को बनाए जाने के बाद यह मामला एक बार फिर राजनीतिक चर्चा में आ गया है।
