logo

रविदास जयंती पर अमर बाउरी ने पुष्पांजलि अर्पित की

793.jpg

द फॉलोअप डेस्क
संत शिरोमणि रविदास की 647वीं जयंती पर रविवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि संत रविदास का जन्म माघ पूर्णिमा को 1376 ईस्वी को उत्तर प्रदेश में हुआ। यूपी के वाराणसी शहर के गोबर्धनपुर गांव में जन्में रविदास चर्मकार कुल से होने के कारण जूते बनाते थे। ऐसा करने में उन्हें बहुत खुशी मिलती थी और वे पूरी लगन व परिश्रम से अपना कार्य करते थे।

मुगलों का था शासन
अमर बाउरी ने आगे कहा कि उनका जन्म ऐसे समय में हुआ था जब उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में मुगलों का शासन था। चारों ओर अत्याचार, गरीबी, भ्रष्टाचार और अशिक्षा का बोलबाला था। उस समय मुस्लिम शासकों द्वारा प्रयास किया जाता था कि अधिकांश हिन्दुओं को मुस्लिम बनाया जाए। संत रविदास की ख्याति लगातार बढ़ रही थी। जिसके चलते उनके लाखों भक्त थे। उन्होंने अपने दोहे के माध्यम से भी धर्म परिवर्तन को नकारा। कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री जीतू चरण राम, नीरज पासवान, सीताराम रवि, जोगेंद्र लाल, राजीव राज लाल, सीमा पासवान, रंजन पासवान, खुदा राम, कमलेश राम, राकेश राम, सतेंद्र रजक, संदीप कुमार, बिनोद राजन, कमलेश किशोर, उपेन्द्र रजक, नीरज नायक, संजय रविदास, करन नायक आदि मौजूद रहे।