logo

मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता-2023 : अमानत चैंपियन, स्वर्णरेखा को 24 रन से हराया

896.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजेश सिंह के शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन (34 रन और 3 विकेट) और कप्तान रूपेश नारायण के 55 और अमित सिंह के तेजतर्रार 29 रन की बदौलत अमानत चैंपियन बना। रांची मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 में स्वर्णरेखा को 24 रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। बताते चलें कि पहले खेलते हुए अमानत ने 16 ओवर में 3 विकेट खोकर 143 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी खेलते हुए स्वर्णरेखा ने तेज शुरुआत की। पहले 50 रन मात्र 4.2 ओवर बना लिए थे लेकिन लगातार अंतराल पर विकेट गिरने के कारण पारी लड़खड़ा गई। इसके बाद निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर मात्र 119 रन ही बना पाई। अमानत की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजेश सिंह के अलावा मोकर्रम अंसारी ने 2 और अमित सिंह ने 1 विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के कारण राजेश सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विस अध्यक्ष रबींद्रनाथ ने खिलाड़ियों से परिचय किया प्राप्त
फाइनल मुकाबले की शुरुआत में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने उन्होंने पत्रकारों के लिए इस तरह के आयोजन की खूब प्रशंसा की। वहीं, मैच समाप्ति के बाद विजेता, उपविजेता व अन्य पुरस्कार का वितरण मुख्य अतिथि बलबीर दत्त, विशिष्ट अतिथि क्रिकेटर सौरभ तिवारी, टाटा स्टील के संजय श्रीवास्तव, प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार ओमरंजन मालवीय व शफीक अंसारी ने किया।

इन्हें मिला पुरस्कार
- मैन ऑफ द सीरीज : मोनू कुमार (241 रन, 7 विकेट, 3 कैच)
- बेस्ट बैट्समैन : मोनू कुमार (241 रन)
- बेस्ट बॉलर : प्रवीण मिश्रा (12.3 की औसत से 10 विकेट)
- बेस्ट फिल्डर : एएसआरपी मुकेश (5 कैच, 2 रन आउट)
- फेयर प्ले टीम अवॉर्ड : टीम गंगा

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT