रांची:
43वीं ऑल इंडिया रेलवे महिला हॉकी चैंपियनशिप (All India Railway Women's Hockey Championship) की घोषणा कर दी गई है। इसका आयोजन रांची में होना वाला है। राजधानी को यह मौका 5 साल बाद एक बार फिर मिला है। इससे पहले रांची में इस खेल का आयोजन साल 2018 में हुआ है। यह चैंपियनशिप 20-26 दिसंबर के बीच हॉकी स्टेडियम (hockey stadium) में खेला जाएगा। चैंपियनशिप को लेकर स्टेडियम में तैयारियां शुरू हो गई है। सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। इस टूर्नामेंट में टोक्यो ओलिंपिक खेलने वाले भारतीय टीम के खिलाड़ी नजर आएगा। इसमें झारखंड की भी 4 बेटियां अपना जलवा दिखाती नजर आएंगी। खूंटी की निक्की प्रधान, सिमडेगा की सलीमा टेटे, संगीता कुमारी भी यह प्रतियोगिता खेलेगी। मिली जानकारी के अनुसार इस चैंपियनशिप में कुल 9 टीमें नजर आएगी।

ये टीम लेंगे भाग
इस चैंपियनशिप का आयोजन रांची रेल डिवीजन करने वाली है। इस प्रतियोगिता में जो कुल 9 टीमें नजर आएंगी उसमें दक्षिण-पूर्व रेलवे महिला हॉकी टीम के अलावा नॉर्थ रेलवे, मध्य रेलवे, ईस्टर्न रेलवे, उत्तर पूर्व रेलवे, रेल कोच फैक्टरी कपूरथला, नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे, ईस्ट सेंट्रल रेलवे हाजीपुर व सीएनडब्ल्यू चितरंजन की टीमें शामिल हैं।

स्टेडियम में बढ़ाई गई सीट की संख्या
बता दें कि इस प्रतियोगिता को लेकर हॉकी प्रेमियों में काफी उत्साह है। इसी को देखते हुए स्टेडियम में सीट को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इस स्टेडियम में दर्शकों की संख्या 1 हजार थी जिसे बढ़ा कर 3 हजार किया जा रहा है। वहीं खिलाड़ियों व कोच के लिए अत्याधुनिक कक्ष, शौचालय, जिम, भोजन के लिए लॉन आदि की व्यवस्था में भी बढ़ोतरी की गयी है। इसके साथ ही स्टेडियम में अंदर-बाहर दोनों जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।