द फॉलोअप डेस्क
नव नियुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी और विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग अजय कुमार सिंह आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की। मालूम हो कि पिछले दिनों अलका तिवारी को राज्य सरकार ने राज्य निर्वाचन आयुक्त और अजय कुमार सिंह को विकास आयुक्त की नयी जिम्मेदारी दी थी। इस नयी जिम्मेवारी के दोनों आलाधिकारी मुख्यमंत्री से मिल कर आभार प्रकट किया।
