logo

आजसू पार्टी का राज्यस्तरीय सामाजिक न्याय मार्च कल, सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बोलेंगे हल्ला

AJSU8.jpg

द फॉलोअप डेस्क

सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा सात सूत्री मांगों को लेकर 30 अप्रैल रविवार को आजसू पार्टी के हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। इस दौरान आजसू प्रमुख सुदेश महतो सहित तमाम नेता, कार्यकर्ता बापू वाटिका मोरहाबादी से पैदल मार्च कर हरमू मैदान पहुचेंगे। जहां सरकार की नाकामियों तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। सामाजिक न्याय मार्च की जानकारी पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने 29 अप्रैल शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी का जनाकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार ने ना सिर्फ बड़ी आबादी के साथ धोखा किया है, बल्कि जनादेश का भी अपमान किया है। युवा, महिला, किसान, गरीब, श्रमिक सभी हताश-निराश हैं।

सामाजिक न्याय की दिशा सरकार ने नहीं की पहल- डॉ भगत

डॉ भगत ने कहा कि राज्य में सवा तीन सालों के बाद भी सरकार ने सामाजिक न्याय की दिशा में कोई पहल नहीं किया, ना ही जातीय जनगणना और स्थानीय एवं नियोजन नीति को लेकर ईमानदार से कोशिश की। उन्होंने कहा कि सभी पहुलओं का आंकलन करते हुए तथा जनमानस में व्याप्त बेचैनी एवं निराशा को देखते हुए आजसू पार्टी 30 अप्रैल रविवार को सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए खुद केंद्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के सभी स्तर के पदाधिकारियों, अनुषंगी इकाई के पदाधिकारियों के साथ व्यापक रणनीति बनाई है।

सामाजिक न्याय महीना का समापन

डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि आजसू पार्टी अप्रैल को सामाजिक न्याय महीना के रुप में मना रही है। इस दौरान राज्य भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कल राज्यस्तरीय सामाजिक न्याय मार्च के साथ इसका समापन होगा। डॉ. भगत ने कहा कि झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो कल हरमू मैदान में नेता और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT