logo

बड़ी खबर : झारखंड के नए डीजीपी बने अजय कुमार सिंह

1253.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के नए डीजीपी अजय कुमार सिंह बनाए गए। झारखंड कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अजय के डीजीपी बनने से संबंधित अधिसूचना सरकार ने मंगलवार की रात जारी कर दी। मालूम हो कि झारखंड कैडर के 1987 बैच के आईपीएस नीरज सिन्हा शनिवार को रिटायर हो गए हैं। जिसके बाद से राज्य में झारखंड पुलिस नेतृत्व विहीन था। हालांकि, अब फिर से नए कप्तान की घोषणा कर दी गई है। हालांकि, वर्तमान में अजय कुमार सिंह झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एमडी के पद पर पदस्थापित थे। इसके अलावा इनके पास एसीबी डीजी का भी अतिरिक्त प्रभार था।

तीन आईपीएस का नाम यूपीएससी ने भेजा था
डीजीपी के चयन के लिए यूपीएससी ने तीन नाम सरकार को भेजा था। इसमें सीबीआई में प्रतिनियुक्त अजय भटनागर, पुलिस हाउसिंग के एमडी सह डीजी एसीबी अजय कुमार सिंह और रेल एडीजी अनिल पालटा का नाम शामिल था। जानकारी के अनुसार वरीयता के आधार पर भेजे गए तीनों नामों में से किसी एक को डीजीपी बनाया जाना था। हालांकि, सरकार ने अजय कुमार सिंह के नाम पर अपनी मुहर लगाई है। इसके साथ ही डीजीपी पद को लेकर बरकरार सस्पेंस खत्म हो गया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT