logo

Good News : रांची से देवघर, गुवाहाटी और गोवा के लिए शुरू होगी विमान सेवा

BIRSA3.jpg

रांचीः 
रांची से देवघर, नॉर्थ ईस्ट और गोवा के लिए विमान सेवा शुरू हो सकती है। एयरलाइंस कंपनियों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को इसका प्रस्ताव भेजा है। वहां से मंजूरी मिलने पर इसे डीजीसीए को भेजा जाएगा। डीजीसीए की मंजूरी मिलते ही विंटर शेड्यूल जारी होगा। विंटर शेड्यूल 25 अक्टूबर तक जारी किया जाएगा। रांची से नॉर्थ ईस्ट और गोवा के लिए सीधी फ्लाइट की लंबे समय से मांग हो रही थी। देवघर में नया एयरपोर्ट शुरू होने के बाद देवघर-कोलकाता के बीच इंडिगो की 72 सीटर फ्लाइट चल रही है। अब इसे कोलकाता-रांची-देवघर करने की योजना है। 

 

इन विमान सेवाओं का प्रस्ताव

इंडिगो की कोलकाता-रांची-देवघर विमान सेवा, दोपहर 3 बजे।
एयर एशिया की बेंगलुरू-रांची-गुवाहाटी दोपहर 12 बजे।
इंडिगो की रांची से गोवा सीधी विमान सेवा, शाम 5 बजे।
इंडिगो की रांची-लखनऊ फ्लाइट दोपहर एक बजे की जगह सुबह 7 या 8 बजे।
इंडिगो की रांची से पटना के बीच दोपहर 1:40 बजे एक फ्लाइट है। एक फेरा और बढ़ेगा
एयर एशिया की रांची से बेंगलुरू, मुंबई और दिल्ली के बीच सातों दिन फ्लाइट होगी।

 

गोवा के लिए फ्लाइट पर हो रहा विचार 
एयरपोर्ट अफसरों ने बताया कि इंडिगो ने रांची से गोवा के बीच विमान सेवा शुरू करने का प्रस्ताव भेजा है, पर पूरी सहमति नहीं बन पाई है। एयरलाइंस देखेगी कि रांची से गोवा के बीच यात्रियों का मूवमेंट क्या है। इसके बाद फैसला होगा।