रांची:
झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ (Jharkhand State Revenue Sub Inspector) ने आज संयुक्त रूप से बुधवार को हड़ताल खत्म करने की घोषणा की है। इस संबंध में उन्होंने भू राजस्व विभाग के सचिव व सभी संघ के सभी जिलाध्यक्षों को हड़ताल खत्म होने की सूचना दी गई। संघ की ओर से सचिव को दी गई। सूचना में कहा गया है कि 8 नवंबर को संघ का नए अध्यक्ष का चुनाव हो गया है और महावीर प्रसाद को नया अध्यक चुना गया है। बताते चले कि झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ के बैनर तले हड़ताल किया जा रहा था। इस मामले में 7 नवंबर को संघ के पदाधिकारियों और विभागीय सचिव के साथ एक सकारात्मक बैठक हुई। जिसमें संघ की करीब आधा दर्जन मांगों पर सहमति बनी जिसके बाद अब आंदोलन खत्म हो गया था मगर इसको लेकर संघ दो गुटों में बट गया था। तत्कालीन राज्याध्यक्ष अमर किशोर प्रसाद सिन्हा पर आरोप लगाया कि उन्होंने धोखाधड़ी से हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी। इसके बाद संघ की बैठक 8 नवंबर मंगलवार को हुई,जिसमें नए अध्यक्ष का चुनाव हुआ। 9 नवंबर को संयुक्त सचिव दशरथ चन्द्र दास (राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड) से संघ के प्रदाधिकारियों ने मुलाकात की। संयुक्त सचिव ने मांगों से संबंधित फाइल विभागीय मंत्री के पास गया हुआ है जिसमें वेतन से संबंधित पत्र भी है। जिसके बाद संयुक्त रूप से संघ ने हड़ताल वापसी की घोषणा की और काम पर लौटे।

शुरू होंगे रुके काम
राजस्व कर्मचारियों का आंदोलन खत्म होने के बाद अंचल कार्यालय में सुचारू रूप से काम हो सकेगा। इसके साथ ही लंबित म्यूटेशन के मामले का भी निष्पादन तेजी से होगा। बता दें कि पिछले 56 दिन से चल रहे इस आंदोलन के कारण राज्य सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हुआ है।