logo

स्पेनिश महिला से गैंगरेप के बाद दरिंदों ने पत्थर और हेलमेट से पीटा, पीड़िता ने बताई आपबीती

sad_girl_22.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दुमका के हंसडीहा में शुक्रवार को एक शर्मनाक वारदात हुई। यहां सात दरिंदों ने स्पेन की एक महिला पर्यटक के साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद महिला ने सोशल मीडिया पर भी अपना दर्द बयां किया। महिला ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उसके साथ सात लोगों ने रेप किया। इसके बाद हेलमेट व पत्थर से कई बार हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया है। साथ ही छिनतई भी की है। वह फिलहाल भारत में अस्पताल में है और यहां की पुलिस भी मौजूद है। 


स्पेनिश भाषा समझी नहीं पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार घटना वाली रात करीब 11 बजे दंपति उसी हाल में किसी तरह मुख्य सड़क पर पहुंचे। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस के गश्ती दल सड़क किनारे इन्हें देख रुक गई। इसके बाद इनसे पूछताछ की। दंपति न तो हिंदी बोल पा रहे थे और न ही ठीक से अंग्रेजी में बात कर रहे थे। स्पेनिश भाषा बोलने के कारण पुलिस टीम को पहले तो कुछ समझ में नहीं आया। घायलावस्था में दोनों को देखने पर पुलिस को अंदेशा हुआ कि कुछ अप्रिय घटना हुई है। दोनों को तत्काल सरैयाहाट ले जाया गया। बाद में महिला ने जानकारी दी की सात लोगों ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने हुलिया व इनपुट के आधार पर घटना में संलिप्त तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।


 फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित विदेशी दंपति का इलाज मेडिकल बोर्ड की निगरानी में फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका में चल रहा है। डीआईजी संजीव कुमार, डीसी आंजनेयुलु दोड्डे, एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। पुलिस ने जब सरैयाहाट से एम्बुलेंस से दंपति को दुमका फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाना चाहा तो दंपति ने मना कर दिया और अपनी बाइक के साथ ही आने की जिद पर डटे रहे। बाद में पुलिस ने दोनों को बाइक से ही दुमका अस्पताल लाया।