द फॉलोअप, रांची
जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते को सीआईडी ने पूछताछ के बाद घर जाने की इजाजत दे दी। इस शर्त के साथ की जरूरी पड़ने पर सीआईडी उन्हें कभी भी पूछताछ के लिए बुला सकती है। हालांकि जानकारी के अनुसार सीआईडी ने उन्हें 29 जुलाई को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। मालूम हो कि 14 वीं जेपीएससी की पीटी परीक्षा में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सीआईडी ने उन्हें आज पूछताछ के लिए बुलाया था। वह दिन के लगभग 11 बजे सीआईडी कार्यालय पहुंचे थे। लगभग सात घंटे तक पूछताछ के बाद सीआईडी ने शाम सात बजे उन्हें घर जाने की इजाजत दे दी।उनका सीआईडी ने पासपोर्ट जब्त कर लिया है।
