logo

दिल्ली के बाद मुंबई में भी बनेगा झारखंड भवन, सीएम हेमंत सोरेन कल रखेंगे आधारशिला

CM2112.jpg

रांची 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 14 अक्टूबर को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बनने वाले झारखंड भवन की आधारशिला रखेंगे। सोमवार 14 अक्टूबर को प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुंबई में निर्माण होने वाले झारखंड भवन का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। पूर्वाह्न 11 बजकर 5 मिनट में शिलान्यास कार्यक्रम होगा। प्रोजेक्ट भवन में आयोजित शिलान्यास समारोह में मंत्री  रामेश्वर उरांव एवं मंत्री  सत्यानंद भोक्ता भी उपस्थिति रहेंगे। 

इस तरह देश की राजधानी दिल्ली के बाद मुंबई में भी झारखंड का दूसरा झारखंड भवन होगा। सोरेन मुंबई में नया झारखंड भवन की आधारशिला रखेंगे वो मुंबई में सेक्टर 30A,वाशी, नवी मुंबई, महाराष्ट्र में बनेगा। प्रोजेक्ट भवन में आयोजित इस शिलान्यास समारोह में मंत्री  रामेश्वर उराँव एवं मंत्री  सत्यानंद भोक्ता भी उपस्थिति रहेंगे। शिलान्यास समारोह की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है। बताया गया है कि मुबंई में बनने वाला झारखंड भवन सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। 


 

Tags - Delhi building Mumbai hemant soren Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest