logo

श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, इतवारी-मधुपुर-इतवारी स्पेशल ट्रेन के दो अतिरिक्त ट्रिप

INDIAN_RAILWAY.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

श्रावणी मेले के दौरान देवघर और आसपास के क्षेत्रों में उमड़ने वाली यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। रेल प्रशासन ने 08895/08896 इतवारी-मधुपुर-इतवारी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के दो अतिरिक्त फेरे (Trips) चलाने का निर्णय लिया है, जिससे जामताड़ा और मधुपुर मार्ग के श्रद्धालुओं का सफर बेहद आसान हो जाएगा। यह विशेष ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित मार्ग, ठहराव और समय-सारणी के अनुसार ही संचालित की जाएगी।


ट्रेन संचालन का नया शेड्यूल
08895 इतवारी–मधुपुर स्पेशल ट्रेन इतवारी रेलवे स्टेशन से 18 अगस्त और 25 अगस्त को प्रस्थान करेगी। 08896 मधुपुर–इतवारी स्पेशल वापसी दिशा में यह ट्रेन मधुपुर रेलवे स्टेशन से 19 अगस्त और 26 अगस्त को रवाना होगी। रेलवे के इस कदम से बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को सीट मिलने में आसानी होगी और भीड़भाड़ से राहत मिलेगी। यात्री अपनी यात्रा की योजना इस नए शेड्यूल के अनुसार बना सकते हैं।

Tags - Shravani Mela Indian Railway Railway Special Train Railway Update