logo

दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था संधारण में प्रतिनियुक्त किए जाएंगे अतिरिक्त 6200 होम गार्ड के जवान

home_guard3.jpg


द फॉलोअप डेस्क

दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था के संधारण के लिए 6200 होमगार्ड के अतिरिक्त जवानों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। ये राज्य के 24 जिलों में प्रतिनियुक्त किए जाएंगे,जहां दुर्गा पूजा की धूम-धाम से मनाया जाता है। पुलिस उप महानिरीक्षक गृह रक्षा वाहिणी ने आज इस संबंध में सभी जिलों के समादेष्टा को पत्र लिख कर होमगार्ड के 6200 जवानों को कॉल अप(बुलाने) का आदेश दिया है। होम गार्ड के ये जवान 26 सितंबर से 5 अक्तूबर तक विधि व्यवस्था संधारण में प्रतिनियुक्त रहेंगे। पुलिस उप महानिरीक्षक ने जिला समादेष्टाओं को तय संख्या के अनुरूप होमगार्ड के जवानों को तैयारी हालत में रखने का निर्देश भी दिया है। ताकि जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षकों या पुलिस अधीक्षकों को ससमय उपलब्ध कराया जा सके।

चार्ट में देखें, किस जिले में कितने अतिरिक्त जवान तैनात होंगे

Tags - Jharkhand Home Guard Durga Puja additional Home Guard jawans will be deployed order to call up 6200 jawans