logo

रांची : नेम प्लेट लगाकर घूमने वाले 78 वाहनों पर हुई कार्रवाई, वसूला गया जुर्माना

1435.jpg

द फॉलोअप डेस्क
वाहनों पर धौंस दिखाने के लिए नेम प्लेट लगाकर चलने वालों के खिलाफ रांची ट्रैफिक पुलिस का अभियान लगातार जारी है। बीते चार दिनों से ट्रैफिक एसपी हारिश बिन जमां के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अब तक मुखिया से लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी व सरकारी अफसरों के वाहनों के भी नेम प्लेट हटाए गए हैं। चार दिनों से चलाए जा रहे अभियान के तहत 78 वाहनों  के आगे लगे नेम प्लेट हटाए गए हैं। ऐसे वाहनों से 39 हजार रुपया फाइन भी वसूला गया है। इस संबंध में ट्रैफिक एसपी ने सोमवार को बताया कि वाहन पर लगाये गए अनाधिकृत नेम प्लेट व बोर्ड के खिलाफ यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। मोटरयान अधिनियम के तहत बोर्ड उतरवाकर जुर्माना भी वसूला जा रहा है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से स्पष्ट कहा है कि नेम प्लेट लगाकर किसी भी हाल में न चलें। मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT