द फॉलोअप, गिरिडीह:
Jharkhand News: गिरिडीह में अब सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम धूम्रपान (smoking) करना महंगा पड़ सकता है। कोटपा (COTPA) एक्ट के तहत शहर में बुधवार से चालान काटने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाया जा रहा है। नियमों के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते पकड़े जाने पर पहली बार 200 रुपये से लेकर 1,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं, तंबाकू उत्पादों की बिक्री से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर 200 रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाने का प्रावधान बताया जा रहा है। इस कार्रवाई के शुरू होने के बाद शहरवासियों और दुकानदारों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। विशेष रूप से सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन करने वालों को सावधानी बरतनी होगी।
.jpeg)