द फॉलोअप डेस्क
झारखंड हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बुधवार को इसकी सिफारिश कर दी है। दरअसल त्रिपुरा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जसवंत सिंह 22 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट के बाद जस्टिस अपरेश वहां के चीफ जस्टिस होंगे। बताते चलें कि इसके पूर्व भी जस्टिस अपरेश कुमार सिंह का त्रिपुरा हाईकोर्ट में जज के रूप में तबादला करने की अनुशंसा हुई थी। वहीं, अब चीफ जस्टिस के रूप में उनकी सिफारिश सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की है। वर्तमान में झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन के रिटायरमेंट के बाद से जस्टिस अपरेश कुमार सिंह कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं। इधर, झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने पर झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने उन्हें बधाई दी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT