logo

Ranchi : ACB रांची ने लिपिक को 10 हजार घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा

lipk.jpg

रांची: 
ACB रांची की टीम ने बुधवार को एक लिपिक को घूस लेते हुए पकड़ा है। स्वास्थ्य निदेशालय कार्यालय नामकुम में कार्यरत लिपिक कृष्णकांत बारला को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लिपिक को 10 हजार रुपए घूस लेते पकड़ा गया है। 


स्पष्टीकरण को मैनेज करना था 
बताया जा रहा है कि लिपिक ने यह रिश्वत स्पष्टीकरण को मैनेज करने के लिए मांगा था। जानकारी के अनुसार लातेहार के रहने वाले संतोष कुमार ने शिकायत पर कार्रवाई की गई है। शिकायत की जांच हुई तो मामला सही निकला। पुलिस निरीक्षक स्तर के पदाधिकारी ने जांच के बाद भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम-2018 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।


क्या है मामाला 
दरअसल संतोष कुमार के ऊपर ग्राम पुरानी हेसाग, ग्राम पुरानी अरमु के ग्राम प्रधानों के द्वारा डॉ भरत भूषण भगत के बहकावे पर धांधली एवं अनियमितता, तथा असामाजिक संगठनों के साथ गलत सांठगांठ रखने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में संतोष कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया था। कहा जा रहा है उसी स्पष्टीकरण को मैनेज करने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी।