द फॉलोअप डेस्क
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपल) की राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के तहत पूर्वोत्तर से आ रहे विद्यार्थियों का दल मंगलवार को रांची पहुंचा। एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विशाल सिंह, झारखंड के पूर्व प्रांत संगठन मंत्री सुमन कुमार व अभाविप प्रदेश मीडिया प्रभारी दुर्गेश यादव ने इस संबंध में मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस की। जिसमें उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा गुवाहाटी से शुरू हुई है। 14 फरवरी को रांची पहुंचा छात्रों का यह दल 17 फरवरी तक रहेगा। वहीं, 16 अलग-अलग मार्गों से होकर 20 फरवरी को गुवाहाटी में अनुभव कथन के साथ यह यात्रा संपन्न होगी। एक यात्रा 4 अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर जाएगी। यात्रा में 480 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। यह यात्रा 22 राज्यों के 64 स्थानों पर जाएगी। झारखंड के संयोजक विशाल सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अंतर-राज्य छात्र जीवन दर्शन (Students' Experience in Inter-state Living SEIL) कार्यक्रम 1966 से हो रहा है। विविधता में एकता की अनुभूति करने वाला SEIL प्रकल्प राष्ट्रीय एकता के लिए एक अत्यंत प्रभावकारी व उपलब्धिपूर्ण अभियान है।

विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग
अभाविप के प्रदेश मीडिया प्रमुख दुर्गेश यादव ने बताया कि "राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा" 2023 अभियान के तहत रांची पहुंचे पूर्वोत्तर के छात्र – छात्राओं का 14 – 17 फरवरी अलग–अलग परिवारों में रहेंगे। रांची में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर विविधता में एकता – भारत की विशेषता के भाव का अनुभूति करेंगे। 15 फरवरी को एचईसी विधानसभा स्टेडियम भ्रमण का कार्यक्रम सुबह में होगा। वहीं, दिन के 3.00 बजे से आर्यभट्ट सभागार में नागरिक अभिनंदन समारोह व शाम 7 बजे से सरला बिरला विश्वविद्वालय में स्वागत, संवाद व सांस्कृतिक कार्यक्रम के आवा रात्रि भोज यहीं होगा। 16 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से विवेकानंद सभागार मारवाड़ी महाविद्यालय में अभिनंदन समारोह होगा। दिन के 1.30 बजे से आईआईम कैंपस भ्रमण, शाम 4 बजे ट्राईबल म्यूजियम भ्रमण, शाम 7 बजे डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय की ओर से स्नेह मिलन व सहभोज कार्यक्रम होगा। 17 फरवरी को 11 बजे से अनगड़ा प्रखंड के बेती गांव में ग्रामीण जीवन दर्शन और शाम 6 बजे रांची रेलवे स्टेशन वापसी प्रस्थान के लिए मेजबान परिवार डेलीगेट के साथ पहुंचेंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT