द फॉलोअप डेस्क
निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा ने ईडी की विशेष अदालत में संरेंडर कर दिया है। जानकारी हो कि बीते बुधवार (5 जुलाई) को अभिषेक झा की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी। सुनवाई जस्टिस संजय किशन कौल और सुधांशु धुलिया की बेंच में हुई। इसके साथ ही किसी भी तरह की पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाई गई है। बता दें कि हाईकोर्ट ने अभिषेक झा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N