logo

गिरिडीह : सावन की पहली सोमवारी से पहले शिव मंदिर से शेषनाग और त्रिशूल चुरा ले गया युवक

chori11.jpg

गिरिडीह:

सावन की पहली सोमवारी से पहले शिव मंदिर में चोरी हो गई। अज्ञात चोर, शेषनाग और त्रिशूल ही चुरा ले गया। घटना गिरिडीह के महावीर गली में प्राचीन शिव मंदिर की है। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक नजर आया है, जो मंदिर परिसर में बीती रात घूम रहा था। युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें अहम सुराग सीसीटीवी फुटेज है। मंदिर समिति से जुड़े लोगों में  चोरी की इस वारदात को लेकर गहरी नाराजगी है। समिति ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को संदिग्ध युवक के  बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल स्थानीय पुलिस या मंदिर समिति को सूचित करें। आप वीडियो में उस संदिग्ध युवक को देख सकते हैं।  

सीसीटीवी में नजर आया संदिग्ध युवक
घटना के बाद मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक संदिग्ध युवक मंदिर परिसर में घूमता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है।

मंदिर समिति की लोगों से खास अपील
मंदिर समिति ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे युवक को पहचानता है या उसके बारे में किसी प्रकार की जानकारी रखता है, तो वह तत्काल स्थानीय पुलिस या मंदिर समिति को सूचित करे। समिति का कहना है कि आम नागरिकों की एक छोटी-सी सूचना भी इस चोरी की घटना का खुलासा करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। मंदिर समिति ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की भी अपील की है, ताकि आरोपी की जल्द पहचान कर उसे कानून के दायरे में लाया जा सके।

Tags - Jharkhand NewsGiridih NewsSawanShiv TempleThief