logo

Ranchi : अपने ही विभाग की समस्या हल नहीं कर सके बन्ना गुप्ता! फरियादी से कहा- CM से मिलो

BANNAGUPTA2.jpg

रांची: 

कुछ दिन पहले ही झारखंड कांग्रेस के सभी मंत्रियों तथा विधायकों से जनता दरबार लगाने को कहा था। शुक्रवार को इसी सिलसिले में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दरबार लगाया। इस दरबार में राजधानी के कई लोग पहुंचे। सभी अपनी-अपनी समस्याओं के साथ बन्ना गुप्ता के जनता दरबार में पहुंचे थे। इसी में एक गुट ऐसा था जो बन्ना गुप्ता के विभाग से जुड़ा था। 

स्वास्थ्य मंत्री को बताई थी अपनी पीड़ा
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के जनता दरबार में फरियादी ने अपनी पीड़ा बताई। हैरानी की बात है कि स्वास्थ्य मंत्री अपने ही विभाग के कर्मचारियों की समस्या हल करने में नाकाम रहे। अंत में मंत्री ने कह दिया कि ये मेरे बस की बात नहीं है। समस्या हल ना होता देख फरियादी मीडियाकर्मियों के सामने फूट-फूट कर रोने लगा। काफी असहज करने वाली स्थिति पैदा हो गई। 

सदर अस्पताल ने नौकरी से निकाला
गौरतलब है कि सदर अस्पताल (रांची) में बतौर सुरक्षा कर्मचारी काम करने वाले लोग जनता दरबार में अपनी समस्या लेकर पुहंचे थे। बताया कि तकरीबन 7 साल उन्होंने हॉस्पिटल में सेवा दी। उनको 6 हजार 400 रुपया भत्ता मिलता था। एक दिन अचानक नौकरी से निकाल दिया गया। उनका कहना था कि कई बार मंत्री से मिले। हमेशा यही आश्वासन मिला कि काम हो जाएगा। इतना वक्त बीत गया लेकिन उनकी समस्या हल नहीं हुई। आज स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सीएम से मिलो। 

मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है
एक पीड़िता ने बताया कि हम लोगों ने पहले भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। सीएम ने हमारे सामने स्वास्थ्य मंत्री को फोन किया था। कहा था कि इनकी मांगें जायज हैं। मांग पूरी की जाएगी। इतना वक्त बीत गया लेकिन मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है। पीड़िता ने कहा कि हमलोग परेशान हैं। हमारी समसया का समाधान होना चाहिये।