logo

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, 3 माह पहले हुई थी शादी

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, 3 माह पहले हुई थी शादी

गिरिडीह:

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। 3 महीने पहले ही विवाह हुआ था। मामला गिरिडीह के तिसरी थानाक्षेत्र अंतर्गत खिजुरी पंचायत के पैसराटांड़ गांव का है। गांव के राजकुमार सिंह की पत्नी पूनम कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना है।  बताया जाता है कि पूनम की शादी महज 3 माह पूर्व राजकुमार सिंह के साथ हुई थी। रविवार को मृतका के मायके वालों को उसके ससुराल से फोन कर मौत की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मायके के परिजन पैसराटांड़ पहुंचे, जहां पूनम का शव मिलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

मृतका के पति-ससुर से पुलिस की पूछताछ
मृतका के भाई राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बहन की मौत की खबर सुनकर वे लोग ससुराल पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर तिसरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई।  पुलिस ने मृतका के पति राजकुमार सिंह, सास और ससुर को पूछताछ के लिए थाना बुलाया है।

फिलहाल पूनम की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, घटना के बाद मृतका के मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags - Jharkhand NewsMarried Women Suspicious DeathGiriidih NewsCrime News