logo

साहेबगंज : उच्च विद्यालय सती चौकी में DEO की मौजूदगी में अविभावक एवं शिक्षकों की हुई बैठक

सती_चौकी.jpg

द फॉलोअप डेस्क

साहेबगंज उच्च विद्यालय सती चौकी पांगडो में मंगलवार को अभिभावकों एंव शिक्षकों की बैठक हुई। इस बैठक में शिक्षा विभाग के डीईओ दुर्गानंद झा शामिल हुए। उन्होंने हर तीसरे माह के 25 तारीख को बच्चों के माता पिता और सभी शिक्षकों के बीच बैठक रखने को लेकर विद्यालय के प्रबंधन को आदेश दिया है।
डीईओ का कहना हैं कि अभिभावक शिक्षा विभाग और शिक्षकों के साथ मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सक्रिय रूप से काम करें। वहीं मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक, मुखिया प्रतिनिधि अलाउद्दीन, वार्ड सदस्य महताब वार्ड, पंचायत समिति सदस्य नौशाद आलम प्रबंधन समिति सदस्य व सीआरपी,और स्कूल के शिक्षक और अभिभावक मौजूद थे।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update jharkhand latest news sahibganj news sahibganj khabar