द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची के मेनरोड स्थित सैनिक बाजार परिसर में भव्य माल बनेगा। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार के निर्देश पर गुरूवार को नगर विकास एवं आवास विभाग के कार्यालय में परामर्शी मांस एन वायड ने मॉल की डिजायन का प्रस्तुतिकरण किया। मामूली संशोधनों के साथ प्रधान सचिव सुनील कुमार ने फाइनल डिजायन जल्द बनाकर कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। यह मार्केटिंग काम्प्लेक्स पीपीपी मोड पर बनेगा । इसके निर्माण राज्य सरकार की कोई राशि नहीं खर्च होगी। प्रधान सचिव कुमार ने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि पहले से वहां व्यवसाय कर रहा कोई भी व्यवसायी विस्थापित नहीं होगा। पहले मॉल बना लिया जाएगा, फिर सभी योग्य दुकानदारों को वहां स्थानांतरित किया जाएगा।
.jpeg)
परमर्शी मास एवं वायड के प्रमुख प्रणव कुमार ने प्रधान सचिव के समक्ष डिजायन दिखाते हुये बताया कि सामने एक एवं पीछे दो भवन बनाये जायेंगे। जिसका मुख्य आकर्षण ट्वीन टावर रहेगा जो 11 मंजिला बनेगा। यहाँ कुल 9 लाख वर्ग फीट में काम्प्लेक्स बनेगा, जिसमे मार्केटिंग सह आफिस का बिल्डअप एरिया 6 लाख वर्ग फीट होगा। जिसमें 3 लाख वर्ग फीट का दो बेसमेंट बनेगा। जहां 700 से अधिक वाहनों के पार्किग की व्यवस्था रहेगी। नीचले तल यानी लोअर ग्राउंड फ्लोर पर शापिंग मॉल एवं मार्केटिंग कांपलेक्स बनेगा। यह अगले भवन का हिस्सा होगा।
इसके अलावा अगले हिस्से में ही जी प्लस फाइव मंजिला भवन बनेगा। इस पांच मंजिले भवन में ही ग्राउंड फ्लोर पर शापिंग पोडियम ( क्योस्क एवं छोटे खुले दुकान ) बनाये जायेंगे। यही अगले हिस्सा का भवन जी प्लस फाइव होगा। जिसमें लगभग 6 मल्टीप्लेक्स ,गेमिंग जोन, फूड कोर्ट और शो रूम का प्रावधान रहेगा। मॉल के पिछले हिस्से में मिश्रित उपयोगिता वाला ट्वीन टॉवर बनेगा। जिसमें खुदरा व्यावसाय के साथ मनोरंजन एवं वर्कशॉप सह कार्यशाला भी बनाया जायेगा जो शहरी नागरिकों की जरूरतों को पूरा करेगा। इस प्रस्तुतिकरण में जुडको के पीडीटी विनय कुमार राय एवं पीडीएफ सह एडमिन अमित कुमार चक्रवर्ती भी मौजूद थे ।
