logo

रांची के रिम्स से बाल कैदी फरार, पेट दर्द की शिकायत पर लाया गया था अस्पताल

rims43.png

द फॉलोअप डेस्कः
आज रांची स्थित रिम्स अस्पताल से एक बाल कैदी फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि कैदी ने जेल में पेट में दर्द होने की शिकायत की थी। पेट दर्द की शिकायत के बाद,सुरक्षाकर्मियों द्वारा रिम्स अस्पताल में 2 दिन पहले ही भर्ती करवाया गया था। जानकारी के अनुसार,उसे बाल सुधार गृह प्रशासन के द्वारा रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में इलाज भर्ती करवाया गया था। ईलाज के दौरान आज सुबह उसने सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। दरअसल,कैदी को रांची के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में कुछ दिन पहले ही लाया गया था।

पुलिस के जानकारी के अनुसार, बाल कैदी,रांची के खलारी थाना क्षेत्र का रहने वाला था। चोरी के मामले में कुछ दिनों से पुलिस उसकी तलास में थी। हालांकि,बीते चार दिन पहले ही उसने आत्मसमर्पण की थी।

वहीं,रांची के सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि कैदी वॉशरूम गया था। वहीं से उसकी फरार होने की सूचना मिली। पुलिस प्रशासन उसकी तलाश तेज कर दी है।

Tags - RIMS Hospital Ranchi juvenile detainee escaped child prisoner escape stomach pain complaint hospital custody escape Ranchi news Jharkhand police juvenile correction home Dumardaga observation home trauma center RIMS Khalaari police station thef