logo

जामताड़ा में हवलदार राजीव सिंह की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

पोैोत्ोी.jpg

जामताड़ा: 
इंडियन आर्मी मेडिकल कोर में हवलदार के पद पर पदस्थापित राजीव कुमार सिंह के अंतिम विदाई पर पूरा जामताड़ा उमड़ पड़ा। बता दें कि बीते 7 मार्च को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ जाने से राजीव कुमार सिंह का निधन हो गया था। रविवार की देर रात उनके पार्थिव शरीर को जामताड़ा उनके  पैतृक आवास पर लाया गया। उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए देर रात से ही लोगों की भी उमड़नी शुरू हो गई। सुबह आर्मी के प्लाटून की ओर से उन्हें सम्मान दिया गया। उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को शहर का परिभ्रमण कराते हुए अजय नदी घाट पर ले जाया गया। जहां पूरे विधि विधान एवं सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।


उनके पार्थिव शरीर आने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वह अपने पीछे तीन पुत्री, पत्नी एवं मां को छोड़ कर चले गए। जानकारी के अनुसार बचपन में ही उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। उनका जीवन काफी संघर्ष पूर्ण था और अपनी मेहनत के बदौलत उन्होंने यह मुकाम हासिल किया था। श्रद्धांजलि देने वालों में शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए।