द फॉलोअप डेस्क
पलामू जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी से गैंगस्टर प्रिंस ख़ान द्वारा रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के बाजार में गोल्ड हाउस ज्वेलरी दुकान चलाने वाले कारोबारी रंजीत सोनी से कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है।.jpeg)
थाना प्रभारी ज्योति लाल से मिली जानकारी के अनुसार, गैंगस्टर प्रिंस खान ने सोशल मीडिया के माध्यम से रंजीत सोनी को एक वॉइस मैसेज वॉट्सएप पर भेजकर एक करोड़ रुपये बतौर प्रोटेक्शन मनी की मांग की है। वॉइस मैसेज में रंगदारी नहीं देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है।.jpg)
इस मामले में पीड़ित कारोबारी रंजीत सोनी ने मेदिनीनगर टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराई है मामला बीते रात 9 बजे के आस पास का है जिसके बाद पुलिस ने आज प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने एहतियातन कारोबारी की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, इलाके में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग भी की जा रही है। पुलिस गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े नेटवर्क और उसके स्थानीय लिंक को खंगालने में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही ठोस कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।