logo

देवघर : सात समंदर पार से आया विदेशी दूल्हा, देवघऱ बाबा मंदिर में थामा दुल्हन का हाथ

VIDESHI.jpg

देवघर: 
यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली एक लड़की ने लंदन में रहने वाले एक लड़के से शादी की है। देवघर के बाबा मंदिर में इस शादी को देखकर सभी हैरान थे। इस बारे में लड़की के पिता का कहना है जिसमें उनकी बेटी की खुशी है उसी में उनकी खुशी है। उन्हें यह बात बहुत अच्छी लगी है कि उनके दामाद ने बेटी पर धर्म बदलने का कोई दबाव नहीं बनाया। लड़की का नाम जैना वत्स है। लड़के का नाम सैम है। 

 

सैम और जैना की दोस्ती कैसे हुई! 
जैना वत्स लंदन में टेलीकॉम कंपनी में काम करती है। एक दिन जैना की मुलाकात लंदन में सैम से हुई। सैम पेशे से डॉक्टर हैं। फिर दोनों में दोस्ती हुई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने फैसला लिया कि सनातन धर्म से दोनों शादी करेंगे। सैम सात समंदर पार कर अपने परिवार के साथ देवघर बाबा मंदिर चले आये और भगवान के सामने परिणय सूत्र में बंध गए। 

 

हिंदू रीति-रिवाजों से की शादी
सैम ने जैना वत्स से शादी करने के लिए सनातन धर्म को अपनाया और संस्कृत में मंत्र उच्चारण कर हिंदू परंपरा का निर्वाह किया। दुल्हन के पिता ने कहा कि बस इतनी कामना है कि बेटी के रिश्ता हमेशा सलामत रहे। इस शादी से  मंदिर के पुरोहित भी खुश थे। उन्होंने कहा कि आज तक हमने ऐसी शादी नहीं देखी है। पुरोहित  ने कहा कि इस अनोखी शादी को कराने का सौभाग्य मुझे मिला है ये मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी की बात है।