logo

जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरे CNG ऑटो में लगी आग, चालक की सूझबूझ से बची मासूमों की जान

जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरे CNG ऑटो में लगी आग, चालक की सूझबूझ से बची मासूमों की जान

जमशेदपुर: 
Jamsedpur News:
जमशेदपुर शहर के पीएंडएम मॉल के समीप बिष्टुपुर-आदित्यपुर गोलचक्कर के पास बुधवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे एक CNG ऑटो में अचानक आग लग गई। ऑटो से आग की लपटें उठती देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन रोक दिया और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आसपास मौजूद लोगों ने भी बच्चों को बाहर निकालने में मदद की। गनीमत रही कि इस घटना में सभी बच्चे सुरक्षित बच गए। हालांकि, देखते ही देखते पूरा ऑटो आग की चपेट में आ गया और उसमें रखे बच्चों के स्कूल बैग, किताबें और कॉपियां जलकर राख हो गईं। घटना बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे की है। ऑटो बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। इसी दौरान आदित्यपुर पुल गोलचक्कर के पास अचानक वाहन से धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में ऑटो से आग की लपटें निकलने लगीं। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तत्काल ऑटो रोक दिया और आनन-फानन में सभी बच्चों को बाहर निकाला। बच्चों के सुरक्षित बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद आग ने पूरे ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान गोलचक्कर के पास कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा।

CNG किट या वायरिंग में खराबी से आग लगने की आशंका
ऑटो में आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि ऑटो के CNG किट या वाहन की वायरिंग में तकनीकी खराबी के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ होगा, जिससे आग लगने की घटना हुई। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। राहत की बात यह रही कि चालक की सूझबूझ और आसपास मौजूद लोगों की मदद से सभी बच्चों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Tags - Jamshedpur NewsCNG Auto FireAdityapur NewsSchool ChildrenJharkhand News