logo

कावांरियों से भरी कार में ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत, तीन घायल

gridhih_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह में गुरुवार अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां कावांरियों से भरी कार में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि कांवरियों की गाड़ी की परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में दो कावरियों की मौत हो गई जबकि तीन लोग जख्मी हुए हैं।  मृतकों में हजारीबाग इमली कोठी निवासी सगे भाई संतोष केसरी और दीपक केसरी शामिल हैं। जबकि घायलों में रिशू केसरी और सूरज केसरी शामिल हैं। यह घटना बगोदर थाना इलाके के जीटी रोड झरी पुल के पास घटी है। 


पूजा कर घर लौट रहे थे
सड़क दुर्घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह लगभग 3 बजे कार ने एक खड़ी ट्रक को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कांवरियों की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी।  इस घटना की सूचना के बाद बगोदर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से सभी लोगों को बगोदर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने एक कांवरिया को मृत घोषित कर दिया जबकि इलाज के दौरान एक और कांवरिया की मौत हो गयी। वहीं घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रांची रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि ये सभी लोग बिहार के सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर देवघर बाबा धाम पहुंचे थे। यहां भगवान भोले पर जल चढ़ा कर वापस अपने घर लौट रहे थे इसी बीच वो बगोदर में हादसे के शिकार हो गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रक की तलाश में पुलिस

 दूसरी तरफ बताया जाता है कि कार को धक्का मारने के बाद ट्रक को लेकर चालक फरार हो गया है। फरार ट्रक व चालक को पकड़ने का प्रयास पुलिस ने किया है। लेकिन सूचना मिलने तक इसमें सफलता नहीं मिल सकी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N