logo

धनबाद : मेडिकल कॉलेज के 8 छात्रों ने विसर्जन के दौरान खाया भांग, 2 की स्थित गंभीर

hospital.jpg

द फॉलोअप डेस्क

धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में पढ़ने वाले 8 छात्रों ने सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान भांग खा लिया। हालत बिगड़ने के बाद सभी छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी का इलाज (एस.एन.एम.एम.सी.एच) में चल रहा है। बताया गया की 8 में से 2 की हालत गंभीर है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को मेडिकल कॉलेज में सरस्वती पूजा के पश्चात मूर्ति विसर्जन की तैयारी चल रही थी। विसर्जन का समय 3 बजे का था। इसी बीच कुछ छात्र-छात्राओं ने भांग खा लिया। थोड़ी देर बाद उनकी तबयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उन सब को (एस.एन.एम.एम.सी.एच) में भर्ती कराया गया।

8 में से 2 की हालत गंभीर, सीसीयू में भर्ती

कॉलेज के जिन छात्र-छात्राओं ने भांग खाया था, उनमें से एक छात्र और एक छात्रा है की स्थिति ज्यादा गंभीर बताई गई है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें सीसीयू में भर्ती कराया गया है। जबकि, कुछ छात्रों को मेडिसिन विभाग व (एसएनएमएमसीएच) के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया।