द फॉलोअप डेस्क
पलामू पुलिस को अवैध डोडा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पलामू जिले के पिपरा टांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध डोडा तस्करी के विरुद्ध की गई एक बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में डोडा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने आठ तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें जानकारी मिली थी कि थाना पिपरा टांड़, जिला पलामू के निवासी डब्लू यादव, पिता संगहर यादव के सहयोग से राज्य से बाहर के डोडा कारोबारी को डोडा की एक बड़ी खेप पिपरा टांड़ थाना क्षेत्र होकर भेजने वाला हैं।.jpg)
इस सूचना के तहत पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देश पर लेस्लीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। टीम द्वारा डेसातु-पांकी-लावालौंग मुख्य सड़क पर जंगल के किनारे घात लगाकर अवैध कारोबारियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। इसी क्रम में चार पहिया वाहनों में ले जाए जा रहे लगभग 03 क्विंटल 14 किलोग्राम डोडा के साथ चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर डब्लू यादव, उसके दो पुत्रों एवं एक अन्य सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची:
1. हरमीत सिंह (पंजाब)
2. पारस चौहान (पंजाब)
3. सतबीर सिंह (पंजाब)
4. ओम प्रकाश तिवारी (पंजाब)
5. डब्लू यादव पलामू
6. पिन्टू कुमार पिपरा टांड़
7. रिंकू कुमार पिपरा टांड़
8. निरज कुमार पासवान पिपरा टांड़
जब्त/बरामद सामान की सूची:
1. लगभग 03 क्विंटल 14 किलोग्राम अवैध डोडा
2. नगद ₹32,90,400/- (बत्तीस लाख नब्बे हजार चार सौ रुपये)
3. दो होंडा सिटी कार
4. दो महिंद्रा बोलेरो वाहन
5. वाहन की 4 चाभियाँ
6. डोडा व्यापार से संबंधित लाल रंग की डायरी
7. 10 एंड्रॉयड मोबाइल
8. 2 की-पैड मोबाइल