द फॉलोअप डेस्क
एनटीपीसी कंपनी प्रबंधन और पुलिस प्रशासन ने बेगुनाह गरीबों पर मुकदमा दायर किया। एनटीपीसी चट्टी बारियातू परियोजना में शांतिपूर्ण संवैधानिक और गांधीवादी तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे 200 से अधिक ग्रामीणों पर विगत 10 दिनों में दर्ज किए 8 फर्जी मुकदमे किए गए। यह बातें उक्त बातें विधायक अंबा प्रसाद ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी चट्टी बारियातू कोल खनन परियोजना एवं उनके अधीनस्थ कार्य कर रहे अनेकों कंपनियों के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अपने हक अधिकार के लिए उठाए जाने वाली आवाज को दबाने के लिए ऐसा किया गया। जबकि, उक्त क्षेत्र के ग्रामीण अपने जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण, संवैधानिक और गांधीवादी तरीके से कंपनी प्रबंधन एवं उनके नीतियों का विरोध कर रहे गरीबों पर फर्जी मुकदमे दायर कर बिना नोटिस दिए रात के अंधेरे में घर से उठा कर जेल भेज दिया।

सदर एसडीओ ने आश्वासन दिया था कि नहीं होंगे केस
बीते 2 जनवरी से बिरसा सेना विस्थापन मोर्चा के बैनर तले चट्टी बारियातू कोल खनन परियोजना एवं उनके अधीनस्थ कार्य कर रहे कई कंपनियों से जायज मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। विधायक अंबा प्रसाद के अनुसार इन लोगों पर पुलिस प्रशासन एवं कंपनी प्रबंधन के द्वारा लगातार धमकी एवं फर्जी मुकदमे में फंसाने का कार्य जारी है। जबकि, ग्रामीणों ने अपने सभी मांगों को लेकर जिला, प्रखंड एवं कंपनी को अवगत कराया था। लगातार हो रहे धरना प्रदर्शन के बाद 15 फरवरी को सदर एसडीओ व स्थानीय पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया था कि त्रिपक्षीय वार्ता कर मामले का समाधान किया जाएगा। इस दौरान किसी प्रकार का फर्जी मुकदमा कंपनी प्रबंधन द्वारा नहीं कराया जाएगा। कंपनी प्रबंधन ने लिखित रूप से अपना जवाब देने का आश्वासन दिया। मगर ग्रामीणों की मांग पर किसी तरह का जवाब अब तक नहीं दिया गया और इस दौरान कई फर्जी मुकदमे फिर से दायर कर दिए गए।

ग्रामीणों में है भय का माहौल
विधायक ने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों एवं भू रैयतों पर रोजाना फर्जी मामले दर्ज कर दूसरे दिन ही बगैर किसी प्रकार का नोटिस थमाए उन्हें जेल भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पांडू के चार लोगों को रात के अंधेरे में बिना नोटिस दिए घर से उठाकर जेल भेज दिया गया जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है। उन्होंने कहा कि कंपनी एवं अधीनस्थ कार्य कर रहे ठेकेदारों ने हाईवा से एक गरीब का घर को तोड़ दिया और उल्टा फर्जी केस भी दायर कर दिया गया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT