logo

पाकुड़ : सोनाजोड़ी में सड़क हादसे में 7 वर्षीय बच्ची की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

ACCIDENT12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नगर थाना क्षेत्र के सोनाजोड़ी गांव में सोमवार को एक सड़क हादसे में सात वर्षीय मासूम बच्ची सना खातून की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सोनाजोड़ी के पास सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार चिप्स लदी हाईवा (रजिस्ट्रेशन संख्या BR03GC 2319) ने उसे रौंद दिया। मृतका की पहचान सोनाजोड़ी निवासी रियाज अंसारी की पुत्री सना खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सना अनाथ थी और उसकी देखरेख परिवार के अन्य सदस्य कर रहे थे।
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि शाम छह बजे के बाद भारी वाहनों की नो-एंट्री रहती है, लेकिन इसके बावजूद तेज रफ्तार ओवरलोडेड गाड़ियां इस रास्ते से गुजरती हैं। हादसे के वक्त भी हाईवा तेज रफ्तार से दौड़ रहा था। ग्रामीण रहमान अंसारी ने बताया कि सोनाजोड़ी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में करीब 500 बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन स्कूल के सामने न तो स्पीड ब्रेकर है और न ही कोई सुरक्षा इंतजाम। यही हाल सोनाजोड़ी सदर अस्पताल के सामने का भी है। ब्रेकर और बंपर के अभाव में आए दिन दुर्घटनाएं घट रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रशासन इस सड़क पर स्पीड ब्रेकर नहीं लगाता, तब तक जाम जारी रहेगा। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल और अस्पताल के पास अविलंब बंपर बनाया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाएं न हो।



 

Tags - latest jharkghand news jharkhand News updates latest Jharkhand News jharkhand news updates latest updates jharkhand pakur News updates Accident news updates latest Accident news pakur News latest jharkhand News jharkhand Updates pakur News Updat