रांचीः
झारखंड में होनहार खिलाड़ियों की कमी नहीं है। खासकर झारखंड की बेटियां। आए दिन हमे सुनने को मिलता है कि किसी ना किसी वर्ल्ड लेबल के खेल में झारखंड की खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। अब आज ही देख लीजिए झारखंड की सात महिला फुटबॉलरों ने FIFA U17 वर्ल्ड कप के टीम में अपनी जगह बना ली है।

इन खिलाड़ियों का चयन
झारखंड की गोलकीपर अंजलि मुंडा, डिफेंडर सेलिना कुमारी, सुधा अंकिता तिर्की, अष्टम उरांव, पूर्णिमा कुमारी, अनिता कुमारी व मिडफील्डर नीतू लिंडा को टीम में चुना गया है। टीम का प्रशिक्षण 23 अप्रैल से 31 मई तक जमशेदपुर में चलेगा। भारतीय फुटबॉल संघ ने 23 अप्रैल को टीम की घोषणा की है।